Tuesday, November 3, 2026

डेढ़ साल की शादी के बाद पति की दूसरी शादी का खुलासा होने का दावा, 12 दिन की नवजात बच्ची के साथ पत्नी को छोड़ने का आरोप

Must Read

पति राजेश पांडे पर मारपीट और प्रताड़ना के साथ पत्नी-बेटी का खर्च उठाने से इनकार करने का आरोप, बच्ची के जन्म के बाद भी नहीं पसीज रहा पति का दिल; सेलिना मंडल ने लगाई न्याय की गुहार

बसई। शादी के बाद हर महिला अपने पति के साथ खुशहाल जीवन बिताने और परिवार बसाने के सपने देखती है, लेकिन जब वैवाहिक जीवन में विवाद, प्रताड़ना और धोखे जैसी परिस्थितियां सामने आने लगें तो महिला के लिए जिंदगी मुश्किल हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सेलिना मंडल का सामने आया है, जिन्होंने अपने पति राजेश पांडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय और इंसाफ की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, सेलिना मंडल निवासी जिला बसई, माणिकपुर हनुमान नगर, मदर टेरेसा बिल्डिंग की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले राजेश पांडे के साथ हुई थी। सेलिना का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति के साथ उनका विवाद होने लगा और उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति राजेश पांडे की कथित तौर पर किसी अन्य महिला से भी शादी हो चुकी है। इस बात का खुलासा होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

सेलिना का कहना है कि शादी के समय उन्हें पति की कथित दूसरी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब सच्चाई सामने आने के बाद उनके वैवाहिक जीवन पर संकट खड़ा हो गया है। उनका आरोप है कि पति उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करते हैं और अब उन्हें साथ रखने से भी इनकार कर रहे हैं।

12 दिन की नवजात बच्ची के खर्च से भी मुंह मोड़ने का आरोप

इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है कि सेलिना मंडल की महज 12 दिन की एक नवजात बच्ची है। सेलिना का आरोप है कि इतनी छोटी बच्ची होने के बावजूद राजेश पांडे पर उसकी जिम्मेदारी का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। वह पत्नी और बच्ची का खर्च उठाने से इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि पति साफ कह रहे हैं कि वह अब उन्हें अपने साथ नहीं रखेंगे। ऐसे में सेलिना अपनी नवजात बच्ची के साथ भविष्य को लेकर परेशान हैं।

महिला का कहना है कि एक तरफ पति की कथित दूसरी शादी की जानकारी मिलने से वह सदमे में हैं, वहीं दूसरी तरफ 12 दिन की बच्ची की परवरिश और उसके खर्च की जिम्मेदारी भी उनके सामने खड़ी है। पति द्वारा साथ रखने और खर्च देने से इनकार किए जाने के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

सेलिना मंडल इस पूरे मामले को सार्वजनिक कर अपनी पीड़ा सामने रखना चाहती हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद पत्नी और नवजात बच्ची की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पति से अपना और बच्ची का भरण-पोषण दिलाने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गोविंदगढ़ में रहस्यमयी बीमारी से दो भैंसों की मौत, 2 लाख रुपये के नुकसान का दावा; हेल्पलाइन 181 पर शिकायत के बावजूद मदद नहीं...

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ ग्राम पगसेड़ी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र सूबेदार ने अपनी दुधारू भैंसों की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img