Friday, November 6, 2026

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में पांचवीं बार खोला पंजा, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि

Must Read

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज हसन महमूद का जलवा देखने को मिला है, जिसमें वह विंडीज टीम की पहली पारी में पंजा खोलने में कामयाब हो गए हैं।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल का भी हिस्सा है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को विंडीज टीम ने अपने नाम किया था, जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच में दूसरा मुकाबला सिलहट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें दूसरे दिन के खेल में बांग्लादेशी टीम के तेज गेंदबाज 27 साल के हसन महमूद विंडीज टीम की पहली पारी में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं, जिसके दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि को भी हासिल किया है।
हसन महमूद बने सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से हसन महमूद का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाजी का नेतृत्व भी किया है। हसन महमूद ने जब वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट टेस्ट में उनकी पहली पारी में अपना पांचवां विकेट हासिल किया तो उसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, जिसमें उन्होंने शहादत हुसैन को पीछे छोड़ा है जिन्होंने टेस्ट में एक पारी में चार बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। हसन महमूद का यह 19वां टेस्ट मुकाबला था जिसमें उन्होंने 33वीं पारी में पांचवीं बार पांच विकेट हॉल लिया है। वहीं बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा शाकिब हसन ने किया जो 19 बार कर चुके हैं, तो वहीं हसन महमूद इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं।
वेस्टइंडीज की तरफ से जंगू ने खेली शानदार शतकीय पारी
सिलहट टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज टीम के पहली पारी में बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू का ही सिर्फ कमाल देखने को मिला जिन्होंने 212 गेंदों में 133 रन बनाए। इसके अलावा केविन विकहम ने 61 रनों की तो वहीं जस्टिन ग्रीव्स के बल्ले से 51 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर विंडीज टीम अपनी पहली पारी के स्कोर 300 रनों के पार पहुंचाने में कामयाब रही।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठी-डंडे, फरसा और गड़ासे से हमला करने का आरोप, मां का पैर और बेटे का हाथ टूटा

महिला को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गया में कराया गया भर्ती, बहन के साथ मारपीट कर कपड़े...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img