Friday, August 14, 2026

भिंड के ठेकेदार ने कंपनी पर मजदूरों का भुगतान रोकने का आरोप, बोला- मेरा पैसा काट लो, लेकिन 23 श्रमिकों की मेहनत की कमाई पूरी दे दो

Must Read

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र निवासी अर्जुन सिंह ने दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 की कंपनी श्री श्याम हैंडल्स (Shree Shyam Handles), 8-264, सेक्टर-4, ओएसआईडीसी (OSIDC), बवाना, दिल्ली-110039 के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अर्जुन सिंह का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षों से इस कंपनी में ठेकेदारी का कार्य कर रहे हैं और उनके अधीन 23 मजदूर काम करते हैं। उनका आरोप है कि पिछले करीब चार वर्षों से लगातार ठेके की दर और भुगतान बढ़ाने की मांग करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

अर्जुन सिंह के अनुसार, बढ़ती महंगाई, मजदूरों की मजदूरी, परिवहन और अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि होने के बावजूद कंपनी ने ठेके की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की। उनका कहना है कि मौजूदा भुगतान व्यवस्था में काम करना घाटे का सौदा बन गया है। कई बार कंपनी प्रबंधन से बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि 10 तारीख को मजदूरों का वेतन देना है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर कंपनी प्रबंधन से मजदूरी दर बढ़ाने और भुगतान का हिसाब करने की मांग रखी। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने जवाब दिया कि उनके खाते में जितना भी भुगतान बनता है, उसमें से कटौती करके शेष राशि दे दी जाएगी। इस प्रस्ताव का अर्जुन सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि यदि कंपनी को उनसे कोई राशि लेनी है तो वह छह महीने में किस्तों के माध्यम से पूरा भुगतान करने को तैयार हैं, लेकिन 23 मजदूरों की मेहनत की कमाई में किसी प्रकार की कटौती नहीं होनी चाहिए।

अर्जुन सिंह का कहना है कि मजदूरों का वेतन समय पर मिलना सबसे जरूरी है, क्योंकि उनके परिवारों का भरण-पोषण इसी आय पर निर्भर है। उनका कहना है कि वह स्वयं आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी चाहते हैं कि मजदूरों का पूरा भुगतान समय पर किया जाए। उनका आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं कर रहा है, जिससे मजदूरों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है।

पीड़ित ठेकेदार ने कंपनी प्रबंधन, श्रम विभाग और संबंधित प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों के हितों की रक्षा करने तथा बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकला तो दर्जनों मजदूरों के परिवार आर्थिक संकट में आ सकते हैं।

हालांकि, इस मामले में श्री श्याम हैंडल्स (Shree Shyam Handles) के प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। यदि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

मीटर की रीडिंग लेने गए बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवाया, जगह-जगह नोंच कर किया लहूलुहान

ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के इंदिरा नगर में एक शख्स ने बिजली कर्मचारी को पालतू कुत्तों से कटवा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img