Friday, September 25, 2026

एशियन गेम्स में भारत के खाते में जुड़ा दूसरा गोल्ड मेडल, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता पदक

Must Read

एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग के 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने कमाल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। फाइनल इवेंट में कमलजीत-सुरुचि ने 484.6 के स्कोर के साथ पहली पोजीशन पर खत्म किया जिसमें साउथ कोरिया की टीम दूसरे स्थान पर रही।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 25 सितंबर की शुरुआत काफी शानदार रही है, जिसमें शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल है, जिसमें इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। वहीं कमलजीत और सुरुचि को लेकर बात की जाए तो उनका 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में शुरू से लेकर आखिर तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह खुद को टॉप पोजीशन पर बरकरार रखने में कामयाब रहे और अंत में 484.6 पॉइंट के साथ खत्म करते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया। वहीं कमलजीत और सुरुचि वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3.8 पॉइंट चूक गए।
भारतीय जोड़ी को मिली साउथ कोरिया से कड़ी टक्कर
10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में टॉप चार जोड़ियां मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई करती हैं। इसमें फाइनल इवेंट में भारत के अलावा साउथ कोरिया, ईरान और इंडोनेशिया की जोड़ी थी। इस इवेंट में भारतीय टीम ने पहली सीरीज से ही अपने दबदबे को बरकरार रखा हुआ था, जिसमें उनको साउथ कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी से लगातार कड़ी टक्कर भी मिल रही थी, जिन्होंने इस इवेंट के खत्म होने पर 478 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की। वहीं ईरान की जोड़ी ने 415.8 पॉइंट के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया जबकि इंडोनेशिया की जोड़ी 349.4 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रही। इससे पहले कमलजीत और सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप किया और फाइनल में जगह बनाई थी।

भारत ने पुरुषों की 50m राइफल 3 पोजीशन में टीम सिल्वर मेडल जीता
भारत की पुरुषों की 50m राइफल 3 पोजीशन टीम ने सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। इस इवेंट में भारत की तरफ से ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 589, 588 और 585 पॉइंट हासिल किए, जिससे टीम सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी मिली। भारतीय टीम ने कुल 1762 पॉइंट हासिल किए, जबकि इस इवेंट में चीन ने 1766 पॉइंट के गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब तक एशियन गेम्स में भारतीय टीम 18 मेडल जीत चुकी है, जिसमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी मिली है, तो वहीं मेडल टैली में भारत अब 12वें नंबर पर है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हाई स्लिट, ग्लैमरस अवतार, कैबरे डांसर बनीं आलिया भट्ट, ‘लव एंड वॉर’ से सामने आया नया अंदाज

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो नए पोस्टर्स सामने आए हैं। रेट्रो और...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img