Wednesday, November 11, 2026

दीपावली पर काजू कतली को मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर, जानें त्योहार के दिन लोगों ने क्या-क्या चीजें मंगवाईं

Must Read

8 नवंबर को खरीदारी का सबसे बिजी समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहा। इस दौरान सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर एक मिनट में सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले।
स्विगी की क्विक कॉमर्स यूनिट इंस्टामार्ट पर दीपावली के दौरान पार्टी की तैयारियों से जुड़े ऑर्डर में सालाना आधार पर 162 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, नमकीन और स्नैक्स की मांग में 42 प्रतिशत का उछाल आया। इंस्टामार्ट ने बताया कि दीपावली पर काजू कतली सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली मिठाई रही। इसके बाद मोतीचूर के लड्डू दूसरे और बेसन के लड्डू तीसरे स्थान पर रहे। इंस्टामार्ट के मुताबिक, रायपुर, मदुरै, गुवाहाटी, त्रिशूर और कोल्लम में त्योहार के दौरान सबसे ज्यादा मांग रही।
सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहा सबसे बिजी समय
इंस्टामार्ट ने बताया कि 8 नवंबर को खरीदारी का सबसे बिजी समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रहा। इस दौरान सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर एक मिनट में सबसे ज्यादा ऑर्डर मिले। छोटी दीपावली पर डाइट कोक सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला नॉन-ग्रोसरी प्रोडक्ट रहा। वहीं, कपड़ों, ज्वैलरी और बालों से जुड़े सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट्स, किचन और डाइनिंग प्रोडक्ट्स की मांग में भी सालाना आधार पर अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में मिले सोने और चांदी के सिक्के के ऑर्डर
इससे पहले, 6 नवंबर को धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी हुई। सोने के सिक्के का पहला ऑर्डर रात 12 बजकर 30 सेकंड पर हैदराबाद से मिला। ये फूल के डिजाइन वाला 24 कैरेट सोने का सिक्का था। इसके 4 सेकेंड बाद ही बेंगलुरु से चांदी के सिक्के का पहला ऑर्डर मिला। खरीदे गए सोने के सिक्कों में करीब दो-तिहाई पर गुलाब या फूलों के डिजाइन थे। जबकि 73 प्रतिशत चांदी के सिक्कों पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की आकृति थी। सोने और चांदी के सिक्कों के ऑर्डर शाम 6 बजकर 38 मिनट पर सबसे ज्याद रहे।

मुंबई से आया सबसे बड़ा 1.11 लाख रुपये का ऑर्डर
त्योहारी खरीदारी का सबसे बड़ा ऑर्डर मुंबई में दर्ज किया गया, जिसकी कीमत 1.11 लाख रुपये थी। इसमें लक्ष्मी-गणेश और कमल के डिजाइन वाले सोने के सिक्के शामिल थे। हैदराबाद के ग्राहक ने 2 ग्राम का फूल की डिजाइन वाला सोने का सिक्का और 100 ग्राम की चांदी की छड़ खरीदने पर 52,215 रुपये खर्च किए। गुरुग्राम के ग्राहक ने 1 ग्राम का मां लक्ष्मी के डिजाइन वाले सोने का सिक्का और बच्चों के लंच बॉक्स के लिए 30,855 रुपये खर्च किए। जबकि, दिल्ली के एक ग्राहक ने 1 ग्राम का फूल के डिजाइन वाला सोने का सिक्का और एलईडी पर्दे वाली लाइट खरीदने पर 29,907 रुपये खर्च किए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चांदनी चौक में पानी के कारोबार पर वर्चस्व की जंग, युवक को जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार ने पुलिस से मांगी...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक और जामा मस्जिद इलाके में पानी की सप्लाई के...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img