Saturday, October 3, 2026

मध्य प्रदेश के बीजेपी सांसद ने ‘हम दो, हमारे पांच’ का दिया नारा, बोले- ‘हर हिंदू को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए’

Must Read

बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा है कि प्रत्येक हिंदू को कम से कम पांच बच्चे पैदा करना चाहिए। उन्होंने हम दो और हमारे पांच का नारा भी दिया। सांसद ने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए।
बड़वानी: खरगोन-बड़वानी के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र पटेल ने एक कार्यक्रम में ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा दिया। बड़वानी में उन्होंने कहा कि हर हिंदू को कम से कम 5 बच्चे पैदा करने चाहिए। सांसद ने कहा कि हिंदुओं को शास्त्र के ज्ञान के साथ ही शस्त्र उठाते आना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि सनातन संस्कृति में भी जहां एक तरफ देवी-देवता आशीर्वाद देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके हाथों में शस्त्र भी होते हैं।
हिंदुओं को एकजुट रहने की सलाह

जानकारी के मुताबिक, बड़वानी जिला मुख्यालय के कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के बाद होने वाले भंडारे को लेकर शुक्रवार रात एक बैठक हुई। इसमें खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई और पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित कई नेता और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदुओं को एकजुट रहने की सलाह दी। उन्होंने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए कहा कि हर हिंदू को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए।

सांसद पटेल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में संतुलन नहीं रहा, तो भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिंदुओं की जन्म दर 1.9 है, जबकि अन्य समाज की 2.9 है। चार बच्चों में से एक हिंदू और तीन अन्य समाज के होते हैं। उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच बच्चे पैदा करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हिंदू समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की चिंता करनी चाहिए।
जिम की बजाय घर पर योग करने की सलाह

मध्य प्रदेश के सीनियर बीजेपी नेता गजेंद्र पटेल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप सब लोग माता की भक्ति के साथ ही अपने परिवार की शक्ति को एकत्रित करें। अपने मोहल्ले की शक्ति को एकत्रित करें। हम ही हमारे परिवार और मोहल्ले के रक्षक हैं। उन्होंने बैठक में सलाह देते हुए कहा जिम नहीं जाना चाहिए। जिम जाने की बजाय घर पर ही योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अखाड़े में जाना चाहिए। जिम ज्यादा हो रहे हैं। अखाड़े खत्म हो रहे। अखाड़े बढ़ाओ। जिम में सिर्फ बाडी बन रही है। लड़ने कि क्षमता नहीं बढ़ रही है। सांसद ने कहा कि जब इस देश पर परिस्थितियां बदलेगी, तब सनातनी ही एक दूसरे के काम आएगा। कांग्रेस और बीजेपी आगे नहीं आएगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे तीसरे वनडे में 92 के स्कोर पर आउट...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img