Tuesday, July 14, 2026

एक्शन में मान सरकार: बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, नजरबंद किए गए पूर्व मंत्री

Must Read

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विजिलेंस ब्यूरो ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान मजीठिया को नजरबंद कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित अवैध संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है। अधिकारियों ने मजीठिया के मोहाली, अमृतसर और अन्य ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले हैं। विजिलेंस की यह रेड सुबह तड़के शुरू हुई और देर तक चलती रही।

सरकार की इस कार्रवाई को राजनीतिक गलियारों में भी काफी अहम माना जा रहा है, खासकर तब जब विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है कि वह केवल जुबानी जंग लड़ रही है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

बैरसिया में महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े नेता समेत दो भाइयों पर एफआईआर

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img