Thursday, August 27, 2026

स्कूल से बेटी को लेकर घर से निकली पत्नी, शाम तक नहीं लौटी; पति ने जताई चिंता, तलाश में जुटा परिवार

Must Read

जिला कुबरी। पत्थर खदान में काम करने वाले नेपाल के दैलेख जिला ठाटीगंज निवासी नरेश ने अपनी पत्नी और सात साल की बेटी के लापता होने की सूचना देते हुए मदद की गुहार लगाई है। नरेश के मुताबिक उनकी पत्नी सरिता उम्र करीब 25 वर्ष और सात वर्षीय बेटी अस्मिता 26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थीं। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

नरेश का कहना है कि घटना के समय वह काम पर थे और पत्थर में अपने मालिक के यहां रहकर काम करते हैं। रोज की तरह वह काम पर चले गए थे। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस घर पहुंचे तो पत्नी और बेटी दोनों घर पर नहीं थीं। इसके बाद उन्होंने आसपास और परिचित लोगों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

बेटी स्कूल गई थी, मां साथ लेकर निकली

नरेश के अनुसार उनकी सात वर्षीय बेटी अस्मिता स्कूल गई थी। स्कूल से लौटने के बाद पत्नी सरिता बेटी को अपने साथ लेकर कहीं चली गई। नरेश का कहना है कि उन्होंने पत्नी और बेटी को रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पत्नी को कम सुनाई देता है, पहली बार इस तरह गई

नरेश ने बताया कि उनकी पत्नी सरिता को थोड़ा कम सुनाई देता है। उनका कहना है कि इससे पहले वह इस तरह अचानक घर से कहीं नहीं गई थीं। इसलिए पत्नी और बेटी के अचानक लापता होने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। नरेश लगातार दोनों की तलाश कर रहे हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

शाम तक नहीं मिली जानकारी, पति परेशान

पत्नी और बेटी के घर नहीं लौटने के बाद नरेश बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि दोनों के मोबाइल या किसी अन्य माध्यम से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार की ओर से संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। नरेश ने पुलिस और आम लोगों से भी दोनों की तलाश में मदद करने की अपील की है।

नरेश की अपील, दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें

नरेश ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उनकी पत्नी सरिता या बेटी अस्मिता कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। परिवार का कहना है कि सूचना मिलने पर दोनों को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद मिलेगी।

संपर्क नंबर

+91 78301 70576

95289 19159

परिवार ने पुलिस प्रशासन से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी और बच्ची की तलाश कराने की मांग की है। फिलहाल दोनों के लापता होने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है और उनकी सुरक्षित बरामदगी का इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

क्रिकेटर आसिफ खान पर लगा 15 महीने का बैन, ICC एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने पर ICC की बड़ी कार्रवाई

ICC ने बड़ा एक्शन लेते हुए संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के क्रिकेटर आसिफ खान पर बैन लगा दिया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img