Wednesday, August 5, 2026

दतिया में भाजपा की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का बयान, बोले- ‘ऐसा कोई काम न करें जिससे पार्टी, संगठन को नुकसान पहुंचे’

Must Read

दतिया में हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे कोई भी ऐसा काम न करें जिससे पार्टी, संगठन को नुकसान पहुंचे।
मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। इस पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत हो गई है। बता दें कि दतिया राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जाती है और यहां भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का काफी प्रभाव माना जाता है। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा के बजाय आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था जिसपर काफी बवाल हुआ है। आखिरकार जब उपचुनाव का परिणाम सामने आया तो कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को हरा दिया। अब चुनाव परिणाम के बाद नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।

क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?
दतिया उपचुनाव के बाद फैली नाराजगी की खबरों पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही नाराजगी की खबरों को पूरी तरह से भ्रामक और असत्य बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- “भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मेरे अनुज हैं। हमारे बीच कभी भी कोई कटुता नहीं रही। हम दोनों के बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है और आगे भी ऐसा ही बना रहेगा।

नरोत्तम ने कार्यकर्ताओं से की अपील
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि उनकी आज भी आशुतोष तिवारी से पहले जैसी ही आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई। उन्होंने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताया। नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं।”

दतिया में क्या रहा था परिणाम?
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से पराजित किया था। सोमवार को आए चुनाव परिणाम में घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले। तो वहीं, भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव 22,527 मतों के साथ उपचुनाव में तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि भाजपा ने इस उपचुनाव में छह बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के इस फैसले के खिलाफ दतिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ग्वालियर में फूटा गंदे पानी का नाला, करिश्मा कॉलोनी जलभराव से बनी टापू, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

ग्वालियर। शहर के डीडी नगर क्षेत्र स्थित करिश्मा कॉलोनी, केला देवी मंदिर के पास कोठारी हाउस, थपक प्याऊ इलाके...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img