Wednesday, August 26, 2026

कम नंबर लाने पर मौत की सज़ा! महाराष्ट्र के सांगली में स्कूल टीचर ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

Must Read

महाराष्ट्र के सांगली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल टीचर पिता ने अपनी ही 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वजह थी – 12वीं कक्षा के टेस्ट में बेटी के कम नंबर आना।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता, जो खुद एक स्कूल शिक्षक है, बेटी के प्रदर्शन से काफी नाराज़ था। जब उसे बेटी के कम अंक पता चले, तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई इतनी ज़्यादा थी कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना न सिर्फ एक मासूम की जान लेने वाली है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों पर पढ़ाई का दबाव किस हद तक घातक हो सकता है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img