Saturday, August 29, 2026

रक्षाबंधन पर ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के ऑर्डर में जोरदार बढ़ोतरी, जानें क्या-क्या चीजें हुईं ऑर्डर

Must Read

मीशो ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार रक्षाबंधन पर उसके ऑर्डर 36 प्रतिशत और ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 38 प्रतिशत बढ़ा।
शुक्रवार, 28 अगस्त को देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया गया। इस मौके पर प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले ऑर्डर में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश के छोटे शहरों से मजबूत मांग और तेज डिलीवरी की बढ़ती लोकप्रियता से रक्षाबंधन के मौके पर बिजनेस को नई रफ्तार मिली। इस बार, त्योहार के मौके पर ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव भी देखने को मिला। आखिरी समय में गिफ्ट्स खरीदने के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की अहम भूमिका रही, जबकि तीसरी और चौथी श्रेणी के छोटे शहर वृद्धि के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे।

मीशो के ऑर्डर में 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार रक्षाबंधन पर उसके ऑर्डर 36 प्रतिशत और ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 38 प्रतिशत बढ़ा। उसके करीब 73 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरीय बाजारों यानी छोटे शहरों से आए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि तीसरी और चौथी श्रेणी के बाजारों में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के छोटे इंडस्ट्रियल शहर दादरी में ऑर्डर सालाना आधार पर 105 प्रतिशत बढ़ गए। इसके बाद ओडिशा के नबरंगपुर, उत्तर प्रदेश के कासगंज और मध्य प्रदेश के धमतरी और नैनपुर रहे।

फ्लिपकार्ट मिनट्स पर 3 गुना बढ़ी खरीदारी
इस दौरान, रक्षाबंधन से संबंधित सामान बेचने वाले विक्रेताओं की संख्या भी 72 प्रतिशत बढ़ी। फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स ने भी त्योहार के दौरान खरीदारी में 3 गुना बढ़ोतरी दर्ज की। शाम 4 बजे से रात 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा ऑर्डर आए और व्यस्ततम समय में प्रति मिनट 2,000 से ज्यादा राखियां बिकीं। खरीदारी करने वालों में 40 प्रतिशत से ज्यादा संख्या Gen-Z की थी।

प्रीमियम उत्पादों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान
अमेजन के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन नाउ ने बताया कि त्योहार के दौरान ग्राहकों की पसंद में प्रीमियम उत्पादों की ओर रुझान बढ़ा। सामान्य दिनों की तुलना में चॉकलेट गिफ्ट्स की बिक्री 2.5 गुना और काजू कतली की बिक्री 2 गुना रही। अमेजन नाउ के डायरेक्टर निशांत सरदाना ने कहा कि राखी के मामले में ग्राहकों ने पारंपरिक डिजाइनों से आगे बढ़कर मीनाकारी, कुंदन और ईविल आई जैसे डिजाइन पसंद किए। हनुमान चालीसा, पालतू जानवरों और बच्चों के लिए रंग भरने वाली किताबों पर आधारित राखियां भी पसंद की गईं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

साहपुर सानी में 2 किलोमीटर कच्चा रास्ता बना ग्रामीणों की मुसीबत, बारिश में कीचड़ और जलभराव से 500 लोगों का आवागमन प्रभावित

बांदा। जिले के अतर्रा तहसील क्षेत्र के ग्राम साहपुर सानी में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img