Tuesday, September 22, 2026

महिला पार्षद पर कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा हल्ला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Must Read

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गर्माता जा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है और AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने निंदनीय बताया है।
मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों के घेरे में घिर चुके हैं। उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और सियासी पारा हाई हो चुका है। वार्ड नंबर 6 में करीब 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से वार्ड की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है और AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने मंत्री की टिप्पणी को निंदनीय बताया है।
महिला पार्षद की शारीरिक बनावट पर कैलाश विजयवर्गीय की आपत्तिजनक टिप्पणी
दरअसल इंदौर में रविवार को इंदौर के वार्ड नंबर 6 में करीब 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। इसी दौरान सार्वजनिक मंच से वार्ड नंबर 6 की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर मंत्री की एक टिप्पणी सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘संध्या दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई है थोड़ी सी।’ यह टिपण्णी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तब दी जब पार्षद संध्या यादव उन्हीं के पास से गुजरकर माइक स्टैंड के पास आ रही थी, जिनके पीछे मंत्री जी के एक कार्यकर्ता थे, जिनके दिखाई ना देने पर मंत्री जी ने यह टिप्पणी कर दी।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर मचा बवाल
वहीं मंत्री की इस टिप्पणी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी को निंदनीय बताया। शुक्ला ने कहा कि भाजपा अक्सर महिला सम्मान की बात करती है, लेकिन अपनी ही पार्टी की महिला पार्षद की शारीरिक बनावट को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना भाजपा और उसके नेताओं की परंपरा बन चुकी है।

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर राजनीतिक बयानबाजी
कैलाश विजयवर्गीय की इस टिप्पणी के बाद अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस बयानबाजी को लेकर उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आगे क्या रुख भाजपा और कांग्रेस अपनाती है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यूनिकॉर्न कंपनियों में भारतीय मूल के फाउंडरों के पास 909 अरब डॉलर की हिस्सेदारी, हैरान कर देंगे आंकड़े

इंडियन डायस्पोरा इंडेक्स में विदेशों में स्थित ऐसी 205 यूनिकॉर्न कंपनियों को शामिल किया गया है, जिनमें कम-से-कम एक...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img