Saturday, August 29, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा- उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं

Must Read

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट अपने नाम किए। इस मैच में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला गया। इस मैच में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। इस मैच में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस बीच मैच खत्म होने के बाद वैभव ने अपनी बॉलिंग को लेकर बात की और बताया कि किस रणनीति के साथ उन्होंने दो अहम विकेट हासिल किए।

अपनी बॉलिंग को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वैभव ने बताया कि इस मैच में एक वक्त विपक्षी टीम का विकेट नहीं गिर रहा था, ऐसे में उन्हें 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया। ईशान भैया को ऐसा लगा कि वो मुझे बॉलिंग देकर रिस्क ले रहे हैं लेकिन उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं। मेरे दिमाग में उस वक्त एक ही बात चल रही थी कि अगर मैं पांच विकेट भी लूंगा तो भी मुझे 3 ही ओवर मिलेगा। इसलिए मुझे इस 3 ओवर में सही लाइन लेंथ के साथ अच्छी गेंदबाजी करनी है।
15 साल के खिलाड़ी ने आगे कहा कि गेंदबाजी में विकेट लेकर काफी मजा आया क्योंकि इस मैच में बल्लेबाजी में मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। तो बॉलिंग में टीम के लिए योगदान देकर काफी अच्छा लगा। अगर एक बैटर को विकेट मिलता है तो उसकी खुशी अलग ही होती है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी बैट्समैन को पूछोगे तो उसको बॉलिंग करने में मजा आता है और इसी तरह से गेंदबाजों को भी बैटिंग करने में अच्छा लगता है। दोनों को उतना ही मजा आता है।

30 अगस्त से खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
दलीप ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल 30 अगस्त से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन की टीम नॉर्थ जोन का सामना करेगी। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें पहले सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वह इस मैच में बल्ले से बड़ी पारी खेलकर टीम को फाइनल का टिकट दिलाने की कोशिश करेंगे। क्वार्टर फाइनल में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

अमिलिया में विवाद के बाद मारपीट का आरोप, लाठी से हमला करने और जातिसूचक गाली देने की शिकायत

रीवा। गढ़ थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में किराए के पैसों को लेकर चल रही बातचीत उस समय विवाद...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img