Thursday, August 20, 2026

वैभव सूर्यवंशी फिर मैदान पर उतरेंगे, सुबह कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Must Read

वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगे। उन्हें इस बार ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाया गया है। मैच 23 अगस्त से शुरू होगा, जो टेस्ट फॉर्मेट पर होगा।
वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस बार उनकी कड़ी परीक्षा होगी, वे जिस फॉर्मेट में उतरेंगे, उसमें उनका सिक्का अब तक ज्यादा नहीं चला है। मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, इसलिए ये जान लीजिए कि मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा। चलिए आपको पूरी बात बताते हैं।

23 अगस्त से शुरू होंगे दलीप ट्रॉफी के मुकाबले
दरअसल दलीप ट्रॉफी का आगाज होने वाला है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है, साथ ही ये भी तय हो गया है कि फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। इस बार ​दलीप ट्रॉफी का पहला मैच 23 अगस्त यानी दिन रविवार से होगा। पहले दिन ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा। उसी दिन दूसरे मैच में इसी दिन नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने सामने होंगे। दोनों मैच सुबह करीब साढ़े नौ बजे से शुरू हो जाएंगे।

ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के मैच पर होगी सभी की नजर
पहले दिन मैच तो दो होंगे, लेकिन सभी की नजर ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन पर होगी। इस बार ईस्ट जोन का कप्तान ईशान किशन को बनाया गया है, वहीं वैभव सूर्यवंशी इस टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं। वैभव ने पिछले ​दिनों जिस तरह का प्रदर्शन किया है, इसके बाद वे छा गए हैं। ये मैच बेंगलुरु में होगा। इस बार दलीप ट्रॉफी का फाइनल छह सितंबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बता दिया है कि इस बार का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

टेस्ट फॉर्मेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
अब देखना होगा कि वैभव यहां भी पारी का आगाज करने के लिए उतरेंगे या फिर नीचे के क्रम में उतारा जाएगा। ये टूर्नामेंट टेस्ट फॉर्मेट पर होता है, यानी यहां पर वैभव का इम्तिहान होगा। वैभव ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू तो कर लिया है, लेकिन अगर उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है तो यहां उन्हें धैर्य और ध्यान से बल्लेबाजी करनी होगी। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वैभव ने अब तक 8 मैच खेलकर केवल 207 ही रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। यहां उनका औसत केवल 17.25 का है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

ट्रंप के ‘गुडविल’ का किम ने मिसाइलों से दिया जवाब! समुद्र की ओर दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें

नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को राजधानी क्षेत्र से करीब 10 कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागीं।...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img