Wednesday, September 23, 2026

ईशान किशन के और करीब पहुंचे अभिषेक शर्मा, आईसीसी रैंकिंग में हैरी ब्रूक और जॉस बटलर का आया तूफान

Must Read

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब भारत के ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच काफी कम अंतर रह गया है। इस बीच हैरी ब्रूक और जॉस बटलर ने जबरदस्त छलांग मारकर बाकी बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश कर दी है।
आईसीसी रैंकिंग में इस बार फिर से उठापटक देखने को मिल रही है। भारत के ईशान किशन पहले नंबर की कुर्सी पर बने हुए हैं। इस बार अभिषेक शर्मा उनके और करीब पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जॉस बटलर ने इस बार जबरदस्त छलांग मारी है। उन्हें काफी फायदा हुआ है। इस वक्त खूब टी20 मुकाबले हो रहे हैं, इसका असर भी टी20 रैंकिंग पर नजर आ रहा है। जापान को टी20 मैच में हराकर टीम इंडिया पहले ही आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच चुकी है, जो उससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने छील ली थी।
ईशान किशन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर काबिज
भारत और जापान के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद आईसीसी ने टी20 की नई और अपडेट रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के ईशान किशन इसमें पहले नंबर पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग 904 की है। इस बीच अब भारत के ही सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा उनके और करीब पहुंच गए हैं। अभिषेक की रेटिंग अब 893 की हो गई है। यानी आने वाले दिनों में दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच पहले नंबर के लिए घमासान देखने के लिए मिल सकता है।

हैरी ब्रूक ने पांच और जॉस बटलर ने मारी दो स्थानों की छलांग
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अभी तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 848 की है। इस बीच इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने पांच स्थानों की लंबी छलांग मारने में कामयाबी हासिल की है। वे अब 793 की रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जॉस बटलर की बात करें तो उन्होंने भी दो स्थानों की छलांग मारी में कामयाबी हासिल की है। वे अब 789 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं।

तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान, टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर पहुंचे
इस बीच भारत के तिलक वर्मा को भी हल्का सा नुकसान हुआ है। वे अब एक स्थान नीचे यानी नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 726 की हो गई है। अगर इसी तरह से चलता रहा तो हो सकता है कि जल्द ही तिलक वर्मा टॉप 10 से भी बाहर हो जाएं। मिचल मार्श इस वक्त 706 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर हैं। टॉप 10 में अब भारत के यही तीन बल्लेबाज हैं, बाकी इससे बाहर चल रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हाईवे पर अचानक पलटी बस, 20 यात्री घायल, टायर फटने से हुई दुर्घटना CCTV में कैद

मंगलवार को मदनपल्ली से तिरुपति जा रही एक नॉन-स्टॉप APSRTC बस वाल्मीकिपुरम मंडल के विरलम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img