Tuesday, November 10, 2026

केरल के स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ पूरा होने से पहले ही अपनी कुर्सी पर बैठे, हुआ विवाद, BJP ने घेरा

Must Read

केरल के स्वास्थ्य मंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक कार्यक्रम के दौरान वह वंदे मातरम’ पूरा होने से पहले ही अपनी कुर्सी पर बैठ गए।
तिरुवनंतपुरम: केरलम में मंत्री आधिकारिक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम’ पूरा होने से पहले ही अपनी कुर्सी पर बैठ गए, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कासरगोड में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के पूरा होने से पहले ही अपनी सीट पर वापस बैठ गए। यह घटना कासरगोड जिले के मुलेरिया फैमिली हेल्थ सेंटर में एक प्रयोगशाला (लैब) के उद्घाटन के दौरान हुई।
क्या है पूरा मामला?
जब ‘वंदे मातरम’ बजना शुरू हुआ, तो मंत्री के. मुरलीधरन, कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथान, विधायक के. माहीन और जिला कलेक्टर, गीत के पहले दो पद (स्टैंजा) गाए जाने के बाद अपनी सीट पर बैठ गए।

मंच पर मौजूद अन्य नेता, जिनमें विधायक के. नीलकंदन और डीसीसी अध्यक्ष पी.के. फैसल शामिल थे, पूरा गीत खत्म होने तक खड़े रहे।
के. मुरलीधरन ने किया बचाव
के. मुरलीधरन ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए, जिसके तहत पारंपरिक रूप से केवल पहले दो पद ही गाए जाते हैं। उन्होंने विरोधियों की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि वह एक स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं और उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।

इस बीच, बीजेपी ने राष्ट्रीय गीत का अनादर करने के लिए मंत्री और वहां मौजूद अन्य लोगों की आलोचना की है।

वंदे मातरम गाने के दौरान क्या नियम हैं?
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित सभी 6 छंद (पहले केवल पहले 2 छंद आम थे)। अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड। सही पाठ और उच्चारण का सख्ती से पालन करें।

इस दौरान खड़े रहना अनिवार्य है। आधिकारिक/सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों आदि में जब वंदे मातरम् गाया या बजाया जाए, तो सभी उपस्थित लोगों को सावधान मुद्रा में खड़ा रहना चाहिए। ये वंदे मातरम् के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

नागरिक सम्मान समारोह, राष्ट्रपति के औपचारिक/सरकारी कार्यक्रमों में आगमन और प्रस्थान पर, राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन से ठीक पहले और बाद में, राज्यपाल/उपराज्यपाल के औपचारिक कार्यक्रमों में आगमन-प्रस्थान पर, राष्ट्रीय ध्वज फहराने/परेड में लाने के समय, स्कूलों में दिन की शुरुआत पर (सामूहिक गायन प्रोत्साहित), अन्य सरकारी/सांस्कृतिक औपचारिक अवसरों पर जहां निर्देश हों, वहां वंदे मातरम् अनिवार्य है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि वंदे मातरम् के 6 अंतरे अनिवार्य करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और केंद्र से 2 हफ्ते में जवाब तलब किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरियाणा में 5 फीट गहरे स्विमिंग पूल में डूबने से दो 12 वर्षीय बच्चियों के साथ बड़ा हादसा, अस्पताल पहुंचाने के बाद परिजनों को...

हरियाणा। हरियाणा से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां करीब 5 फीट गहरे स्विमिंग पूल...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img