Thursday, November 12, 2026

रतलाम में 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार में घुसी रेलिंग, दो मासूम बच्चों की मौत; माता-पिता गंभीर

Must Read

रतलाम 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां एक कार रेलिंग में घुस गई और इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, माता-पिता की हालत गंभीर है।
रतलाम: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह जावरा के पास बड़ा हादसा हो गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का हिस्सा कार को चीरते हुए अंदर घुस गया। हादसे में 13 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटी विधि की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटनाओं के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ हैं। हर साल लाखों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं।
दंपती को रतलाम मेडिकल कॉलेज किया रेफर
हादसा जावरा के बड़ावदा चौराहे के पास हुआ। कार में गुजरात के हारोल में रहने वाला वर्मा परिवार सवार था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। पिता राजाबाबू वर्मा खुद कार चला रहे थे। उनके साथ पत्नी रिषु वर्मा (42), बेटा सागर और बेटी विधि थे। परिवार सुबह करीब 4:30 बजे अपने गांव जाने के लिए निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंपती को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में पत्नी रिषु की हालत गंभीर बताई गई है।

बच्चों की मौत से सदमे में पिता
पिता राजाबाबू ने हाईवे पर समय पर उपचार की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर आसपास कोई अस्पताल या पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं थी। यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी। एक तरफ दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं हादसे ने 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क हादसे ने बढ़ाई चिंता
इससे पहले मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए थे। बैतूल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) मनोज हुरमाडे के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। टक्कर के समय कार में नौ यात्री सवार थे। टक्कर लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हो गए।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

चार साल तक कंपनी में काम करने के बाद भी डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला, छठ पूजा पर घर जाने की छुट्टी मांगने...

गुजरात। गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले बिहार के भागलपुर जिले के एक मजदूर ने कंपनी प्रबंधन...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img