Tuesday, November 24, 2026

सैफ अली खान ने लगाया शाहिद कपूर को गले, करीना कपूर के एक्स और पति के बीच दिखी खास बॉन्ड, फैंस बोले- ये है OG कूल बॉय्ज

Must Read

सैफ अली खान और शाहिद कपूर का एक-दूसरे को गले लगाकर बातचीत करने का वीडियो वायरल है। करीना कपूर से शाहिद के पुराने रिश्ते के बावजूद दोनों की सहज बॉन्डिंग ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा।
बॉलीवुड के दो चर्चित अभिनेता सैफ अली खान और शाहिद कपूर इन दिनों अपनी एक मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। दोनों सितारों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिलते और काफी देर तक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है, क्योंकि शाहिद कपूर कभी सैफ की पत्नी करीना कपूर खान के साथ रिलेशनशिप में थे। ऐसे में दोनों अभिनेताओं को इस तरह सहज अंदाज में बातचीत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये असल में कूल बॉय्ज हैं।
पीली लग्जरी कार से पहुंचे सैफ, शाहिद से की लंबी बातचीत
वायरल वीडियो में सैफ अली खान सफेद शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वह अपनी पीले रंग की एमजी साइबरस्टर इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल कार से वहां पहुंचते हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात शाहिद कपूर से होती है, जो नीले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउजर में काफी कैजुअल अंदाज में दिखाई देते हैं। दोनों अभिनेता पहले एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं और फिर वहीं खड़े होकर बातचीत करने लगते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद पैपराजी लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद करते रहते हैं। बातचीत के बीच सैफ शाहिद को गले भी लगाते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को अलविदा कहते हैं और अपने-अपने रास्ते चले जाते हैं। दोनों के बीच नजर आई सहजता ने इस छोटी सी मुलाकात को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।
करीना से पुराने रिश्ते को लेकर भी हो रही चर्चा
दरअसल, शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का रिश्ता एक समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रेम संबंधों में शामिल था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली। वहीं शाहिद ने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। अब शाहिद और सैफ दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऐसे में दोनों को इस तरह दोस्ताना अंदाज में मिलते देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे पुरानी बातों को पीछे छोड़ने और आपसी सम्मान की मिसाल बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो को रेडिट पर ‘बातचीत करते शाहिद और सैफ’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया। इसके बाद यूजर्स ने दोनों अभिनेताओं की मुलाकात पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा। इससे पता चलता है कि इस मामले से जुड़े सभी लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और पहले से ज्यादा समझदार हो गए हैं। उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘पटौदी परिवार शांति यात्रा पर निकला है क्या?’ एक तीसरे यूजर ने इस मुलाकात को लेकर अंदाजा लगाया कि शायद दोनों ने पैपराजी के सामने जानबूझकर बातचीत की। एक शख्स ने लिखा, ‘द ओजी कूल बॉय्ज आर बैक’, इसके जवाब में एक ने लिखा, ‘अलग में यही कूल लड़के हैं।’ हालांकि वीडियो में दोनों के बीच बातचीत का विषय सामने नहीं आया है।

‘रंगून’ में साथ काम कर चुके हैं दोनों अभिनेता
दिलचस्प बात यह है कि सैफ और शाहिद इससे पहले फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की 2017 में आई फिल्म रंगून में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद ने सैफ के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए उन्हें बेहद प्रोफेशनल अभिनेता बताया था। उन्होंने सैफ की कास्टिंग को लेकर खुशी भी जाहिर की थी। वहीं सैफ ने भी माना था कि पर्दे पर दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। अब सालों बाद दोनों की यह मुलाकात एक बार फिर सुर्खियों में है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गुरु नानक जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार की छुट्टी, 18 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, शाम के सेशन में खुलेगा MCX

गुरू नानक जयंती के मौके पर भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर सुबह...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img