Friday, September 18, 2026

भारत ने केवल 30 बॉल में खत्म किया मुकाबला, जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

Must Read

जापान को 8 विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाया। शैफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बैटिंग की बदौलत भारत ने केवल 30 बॉल में ही मैच खत्म कर दिया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में भारत ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने जापान को करीब करीब एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पीट दिया। पहले बैटिंग करते हुए जापानी टीम 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 57 रन ही बना सकी। भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की बैटिंग केवल 5 ही ओवर तक चली। यानी टीम इंडिया ने 30 बॉल में मैच खत्म कर दिया।

जापान की टीम कहीं भी नहीं टिकी
भारत के सामने जापानी टीम कहीं भी नजर नहीं आई। पूरी तरह से मैच में भारत का दबदबा रहा। जापान की टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.5 ओवर में ही आउट हो गई। टीम की ​दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं। Ayaka Kato-Stafford ने 47 बॉल पर 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके लगाए। वे अपनी टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रहीं। वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज Haruna Iwasaki ने 22 बॉल पर 10 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका आया। बाकी कोई बल्लेबाज नहीं चला।

श्रीचारणी को मिली चार सफलताएं, शैफाली ने भी दो विकेट झटके
टीम इंडिया के लिए श्रीचारणी ने एक बार फिर जबरदस्त गेंदबाजी की। चार ओवर में उन्होंने 10 रन देकर चार विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। शैफाली वर्मा ने चार ओवर में 13 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को भी एक एक विकेट मिला। क्रांति गौड़ और नंदिनी शर्मा को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने भी अच्छी गेंदबाजी की।

शैफाली वर्मा ने की ताबड़तोड़ बैटिंग, मंधाना नहीं आईं खेलने
भारत की बैटिंग की बात की जाए तो इसमें कुछ एक बदलाव नजर आए। शैफाली वर्मा के साथ मंधाना पारी का आगाज करने के लिए नहीं आईं। हालांकि वे प्लेइंग इलेवन में शामिल थीं। कमलिनी को ओपनिंग के लिए भेजा गया। हालांकि वे दो बॉल पर बिना खाता खोले ही वापस चली गईं। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारतीय फूलमली को भेजा गया। उन्होंने सात बॉल पर छह रन बनाए और आउट हो गईं। इस बीच शैफाली वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। शैफाली ने 15 बॉल पर 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके बल्ले से छह चौके और दो छक्के आए। रिचा घोष ने 6 बॉल पर 12 रन बनाए और भारत को जीत दिला दी।

सेमीफाइनल में भारत का मैच बांग्लादेश से होगा
इसके साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम तय हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका व बांग्लादेश भी अंति​म चार में पहुंच गई हैं। अब भारत का मैच बांग्लादेश से होगा। वहीं पाकिस्तानी टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। भारत का सेमीफाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच को जीतते ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी और मेडल जीतने के और करीब पहुंच जााएगी।

 

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

टाटा ग्रुप में बड़ा घमासान! चंद्रशेखरन की कुर्सी पर Tata Trusts ने उठाए सवाल, TCS समेत कई शेयर 8% तक टूटे

टाटा ग्रुप में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकाल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस विवाद का असर...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img