Friday, September 25, 2026

शादी से मना किया तो इंस्टाग्राम फ्रेंड ने चाकू मारकर किया लहूलुहान, कान पकड़कर पुलिस से माफी मांगते नजर आया सूरज

Must Read

मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार सुबह एक युवक ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। चाकू महिला की कमर के ऊपर लगा, जिससे वह घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी तिराहे के पास गुरुवार सुबह एक महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सूरज जाटव के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी जब्त कर ली है।

प्रारंभिक जांच में महिला और आरोपी के बीच शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे धवारी तिराहे के पास पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी सूरज जाटव एक्टिवा से वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने पीछे से महिला की कमर के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घायल होकर गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। आरोपी से एक्टिवा से सागर से सतना तक पहुंचा था।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए धवारी तिराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों के आधार पर पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए सूरज जाटव को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा भी जब्त की है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह बच्चों के साथ रह रही है। महिला के मुताबिक वर्ष 2024 में वह एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने सागर गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज जाटव से हुई थी। बाद में दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरू हो गई।
पुलिस ने निकाला जुलूस

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद रोड पर सभी के सामने जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने सागर जहरीली शराब कांड में इनामी मनीष लोधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

‘उन्होंने मुझे देखा, मुझसे हाथ भी मिलाया’, मुश्ताक खान के निधन से सदमे में राजपाल यादव, मौत से दो घंटे पहले हुई थी आखिरी...

अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। राजपाल यादव ने बताया कि मौत से दो...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img