Monday, August 10, 2026

पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, क्या सरफराज खान को मिलेगी एंट्री?

Must Read

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा की जानी चाहिए।
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में अब कुछ ही दिन का वक्त बचा है। टीम इंडिया ने अपना प्रैक्टिस मैच खेल लिया है और उसे जीतने में भी कामयाबी हासिल कर ली है। इस बीच अ​ब सवाल ये है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी। सरफराज खान की भारतीय टीम के स्क्वाड में एंट्री तो हो गई है, लेकिन क्या वे खेल पाएंगे, ये अहम होगा। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि भारतीय टीम पहले मैच में किस प्लेइंग इलेवन के सा​थ उतर सकती है।
भारतीय टीम के स्क्वाड में हो चुके हैं दो अहम बदलाव
बीसीसीआई की ओर से जब श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया गया था, तब से लेकर अब तक दो अहम बदलाव हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह पहले टीम में थे, लेकिन बाद में बाहर हो गए तो उनकी जगह औकिब नबी को मौका दिया गया है। इसके बाद साई सुदर्शन भी बाहर हो गए, उनकी जगह सरफराज खान को जगह दी गई है। सरफराज को अब श्रीलंका पहुंच रहे हैं, वहीं औकिब नबी ने वॉर्मअप मैच खेला, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले पाए। इस बात की संभावना कम है कि ये पहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो पाएंगे।

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप
अगर भारत की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरते हुए नजर आएंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने वॉर्मअप मैच में शानदार शतक ठोककर प्लेइंग इलेवन का अपना दावा और भी मजबूत कर लिया है। अब कोई वजह नहीं दिखती कि उन्हें टीम से बाहर रखा जाए। इसके बाद नंबर चार पर शुभमन गिल खेलते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत नंबर पांच और छह पर रवींद्र जडेजा का दावा मजबूत माना जा रहा है। अब अगर नंबर सात की बात करें तो यहां पर ध्रुव जुरेल और सारांश जैन में से एक ही खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा। यहां पर जुरेल बाजी मारते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गेंदबाजी में इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका
इसके बाद अगर गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में चांस दिया जा सकता है। प्रसिद्ध का पत्ता कट सकता है। वार्मअप मैच में प्रसिद्ध को केवल एक ही सफलता हा​थ लगी है। वे पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए और दूसरी पारी में केवल एक ही विकेट ले पाए। ऐसे में उन्हें बाहर रखा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो जो खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में आए हैं, जिसमें औकिब नबी और सरफराज खान का नाम आता है, को कम से कम पहले मैच में तो मौका मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल/सारांश जैन, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ​बराड़।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! यूपी-उत्तराखंड के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहार...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img