Monday, August 10, 2026

17 फिल्मों के बाद क्यों जुदा हो गईं डेविड धवन-गोविंदा की राहें? खुद अभिनेता ने सुनाया किस्सा, किया बड़ा खुलासा

Must Read

गोविंदा ने बताया कि वह डेविड धवन के साथ और फिल्में बनाना चाहते थे, लेकिन फिर उन्हें लगा कि अब डेविड उस मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां उनके साथ उन्हें आगे काम नहीं करना चाहिए।
गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी एक समय पर बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक थी। 90 के दशक में दोनों ने साथ में 17 फिल्में कीं, जिनमें से कई फिल्में तो 90 के दशक की पहचान बन गईं। हालांकि, 17 फिल्मों के बाद दोनों का साथ छूट गया। लंबे समय तक अलग-अलग तरह की थ्योरी चलती रहीं, लेकिन अब इतने सालों बाद गोविंदा ने बताया है कि आखिर दोनों ने अचानक साथ काम करना क्यों बंद कर दिया। गोविंदा के अनुसार, डेविड धवन साथ में और फिल्में करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि डेविड अब उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां दोनों का साथ काम करना ठीक नहीं है।
गोविंदा-डेविड धवन के साथ काम करना क्यों बंद किया?
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने डेविड धवन के साथ 17 फिल्मों के बाद काम न करने का कारण बताया। उन्होंने निर्देशक की तारीफ करते हुए उन्हें ‘भगवान का बच्चा’ बताया और कहा- ‘मैंने डेविड जी के साथ 17 फिल्में कीं। डेविड भगवान के बच्चे जैसे हैं। जिस समय उन्हें लगा कि समय आ गया है कि मैं गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाऊंगा, वो ठहर गए। मैं चाहता था कि हम साथ में 18वीं और 19वीं फिल्म करें, लेकिन उन्होंने फिर साथ काम नहीं किया। उनके फैसले के बाद मुझे लगा कि वह अपनी सोच के अनुसार चल रहे हैं। मुझे इस बारे में कभी कोई संदेह नहीं था। कभी-कभी मैं उनसे नाराज हो जाता था। मैं उन्हें फोन करता था और वो समझ जाते थे कि मैं उसने नाराज हूं। अब भी जब कभी मेरी बात आती है, तो वो रोने लगते हैं। वो सच्चे है और एक अच्छे इंसान हैं।’

डेविड धवन के साथ अपने रिश्ते पर गोविंदा
गोविंदा का कहना है कि उन्होंने और डेविड धवन ने भले ही सालों से साथ में कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन आज भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। गोविंदा ने बताया कि हाल ही में जब वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के रिलीज हुई थी, डेविड ने उन्हें कॉल किया था। इस बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा- ‘अभी जब उनकी फिल्म आने वाली थी, उन्होंने फोन किया था। मुझे लगा मुलाकात करनी चाहिए। उन्होंने फिल्म रिलीज होने के बाद मुझे कॉल किया और कहा कि तू अपनी तकलीफ से बाहर निकल।’

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में गोविंदा
पिछले कुछ दिनों से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा उन पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में भी सुनीता ने गोविंदा को लेकर बात की थी और कहा था कि उनके कई अफेयर रहे हैं। वहीं हाल ही में गोविंदा को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया, जिनके साथ गोविंदा ‘रूपा’ में काम कर रहे हैं। सुनीता, ने एक इंटरव्यू में ‘कोमल’ नाम का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें इस नाम से नफरत है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! यूपी-उत्तराखंड के बीच चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, जान लीजिए पूरा शेड्यूल

रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहार...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img