Wednesday, September 16, 2026

अंडरगारमेंट्स में छिपाकर बांग्लादेशी ला रहा था सोना बनाने वाले केमिकल पेस्ट से भरे 1.5 KG वजन के 3 कैप्सूल, CISF ने ऐसे दबोचा

Must Read

दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम्स प्रिवेंटिव ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने IGI एयरपोर्ट पर 1.346 किलोग्राम गोल्ड के साथ बांग्लादेशी यात्री गिरफ्तार कर लिया है। ये यात्री सोना रासायनिक पेस्ट के रूप में छिपाकर ला रहा था।
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कस्टम्स प्रिवेंटिव अधिकारियों ने गोल्ड तस्करी के मामले में एक बांग्लादेशी यात्री को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 12 सितंबर 2026 को की गई। कस्टम्स के मुताबिक, यात्री बीते 12 सितंबर को जेद्दा से फ्लाइट संख्या AI2256 से टर्मिनल-3 पहुंचा था। इसके बाद उसे उसी दिन एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI237 से बांग्लादेश के ढाका जाना था।
छिपाकर ला रहा था भूरे-सफेद रंग के तीन अंडाकार कैप्सूल
इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में CISF अधिकारियों ने यात्री को जांच के दौरान रोका। गहन जांच में उसके अंडरगारमेंट्स के अंदर छिपाकर रखे गए भूरे-सफेद रंग के तीन अंडाकार कैप्सूल बरामद हुए। इनमें रासायनिक पेस्ट के रूप में सोना होने का शक था। पैकिंग के साथ इसका वजन करीब 1,596 ग्राम था।

सोना निकालने के प्रोसेस के बाद मिला 1,346 गोल्ड
बता दें कि बांग्लादेशी यात्री को ऑफलोड कर टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल अराइवल हॉल स्थित कस्टम्स प्रिवेंटिव ऑफिस लाया गया। रासायनिक पेस्ट से सोना निकालने के प्रोसेस के बाद 1,346 ग्राम वजन की गोल्ड की दो आयताकार छड़ें बरामद हुईं।

एयरपोर्ट पर किसी और को हैंडओवर करने थे कैप्सूल
इस बरामद गोल्ड की कुल टैरिफ वैल्यू 1 करोड़ 88 लाख 20 हजार 715 रुपये आंकी गई है। जांच के दौरान, पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि वह जेद्दा से दिल्ली तक सोना रासायनिक पेस्ट के रूप में लेकर आया था। उसके अनुसार, उसे यह गोल्ड IGI एयरपोर्ट के इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में किसी शख्स को हैंडओवर करना था, लेकिन इससे पहले ही CISF अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

कस्टम्स प्रिवेंटिव ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कस्टम्स प्रिवेंटिव ने कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत 1,346 ग्राम बरामद सोना जब्त कर लिया है। यात्री को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। इससे पहले, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 49 लाख से ज्यादा का सोना पकड़ा गया था। तब 4 यात्रियों को हिरासत में लिया गया था। तब अहमदाबाद हवाईअड्डे पर कस्टम डिपार्टमेंट ने अलग-अलग मामलों में 4 यात्रियों से 49.23 लाख रुपये की कीमत की करीब 299.490 ग्राम सोने की ज्वेलरी सीज की थी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

शौच से लौट रही महिला को रास्ते में पकड़कर पीटने का आरोप, जमीन विवाद में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम बझान में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img