Tuesday, November 3, 2026

एशियन गेम्स में क्रिकेट का आगाज, बांग्लादेशी टीम बिना खेले सीधे सेमीफाइनल में पहुंची

Must Read

बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज उसका मैच चाइना से होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया और रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेशी टीम आगे चली गई है।
एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। वैसे तो इस टूर्नामेंट में बहुत सारे खेल होंगे, लेकिन सभी की नजर क्रिकेट पर रहने वाली है। महिला क्रिकेट की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि भारतीय टीम अभी कुछ वक्त बाद मैदान पर उतरेगी। इस बीच बांग्लादेश की महिला टीम का आज मैच था, लेकिन टीम बिना खेले ही सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
बांग्लादेश बनाम चाइना का मैच बारिश के कारण हो गया रद
महिला क्रिकेट की शुरुआत एशियन गेम्स में हो चुकी है। आज पहला मुकाबला बांग्लादेश और चाइना की महिला टीमों के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया। इसके बाद तय किया गया कि बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल में चली जाएगी। अब सवाल ये है कि जब मैच हुआ ही नहीं तो बांग्लादेशी टीम कैसे आगे चली गई। इसका जवाब है रैंकिंग। महिला रैंकिंग में बांग्लादेशी टीम चाइना से आगे है, लिहाजा मैच नहीं हुआ तो इसका फायदा बांग्लादेशी टीम को मिल गया है। आज ही यानी गुरुवार को दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच है, वो भी बारिश के कारण बाधित हो सकता है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला शुक्रवार को जापान से होगा
बात अगर भारतीय महिला टीम की करें तो उसका पहला मैच शुक्रवार को होगा। दूसरे दिन पहले क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की टीम श्रीलंका की महिला टीम से भिड़ेगी। इसके बाद दूसरा मैच जापान की महिला टीम से भारत का होगा। जहां एक ओर पहला मैच सुबह साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच यानी भारत का मुकाबला सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा।

भारत की पुरुष टीम के मैच के लिए करना होगा इंतजार
भारतीय महिला टीम भी अपने रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची है और अगर टीम ने जापान हो करा दिया तो वो भी सीधे सेमीफाइनल में चली जाएगी, लेकिन अगर पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी बारिश रही तो बिना मैच खेले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो जाएगी। वहीं पुरुष टीम के मैचों में अभी वक्त है, उसके लिए अभी आपको कुछ दिन का इंतजार करना होगा। भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर टीम जापान के लिए रवाना होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले 22 ​सितंबर को एक मैच जापान के साथ खेलेगी, उसके बाद क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। हालांकि भारत का मैच किससे होगा, ये अभी तय नहीं है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

गोविंदगढ़ में रहस्यमयी बीमारी से दो भैंसों की मौत, 2 लाख रुपये के नुकसान का दावा; हेल्पलाइन 181 पर शिकायत के बावजूद मदद नहीं...

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ ग्राम पगसेड़ी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र सूबेदार ने अपनी दुधारू भैंसों की...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img