Wednesday, November 25, 2026

आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें गोल्ड के ताजा रेट

Must Read

बुधवार को सुबह लगभग 10:40 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 628 रुपये (0.51 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,21,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।
सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को MCX पर सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतें भी 0.60 प्रतिशत टूटकर कारोबार कर रहा है। बताते चलें कि इससे पहले, सोमवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई थी। मंगलवार को गुरू नानक जयंती के मौके पर MCX दूसरे सेशन में खुला था।
सोने की कीमतों में आज 915 रुपये तक की गिरावट
बुधवार को सुबह लगभग 10:40 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 628 रुपये (0.51 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 1,21,701 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 429 रुपये के नुकसान के साथ 1,21,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,22,329 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,22,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,21,414 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, पिछले बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 915 रुपये तक गिर चुकी हैं।

बुधवार को 1518 रुपये तक गिरा चांदी का भाव
इसी तरह, आज 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी 936 रुपये (0.64 प्रतिशत) टूटकर 1,44,502 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 435 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,003 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले सत्र में 1,45,438 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,45,386 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,920 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। पिछले बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 1518 रुपये तक गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जारी गिरावट थमी
सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1500 रुपये की तेजी के साथ 1,26,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही, सोने की कीमतों में लगातार 10 सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला भी थम गया। इसके साथ ही, चांदी का भाव भी 2000 रुपये बढ़कर 1.57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण भारत में बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड! जानें दिल्ली-UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img