Wednesday, August 26, 2026

गुजरात में 100 MTPD क्षमता वाले नए Bio-CNG प्लांट का हुआ उद्घाटन, सामान्य सीएनजी से 9 रुपये कम है कीमत

Must Read

धानेरा स्थित ये बायो-सीएनजी पंप रोजाना 1.8 टन CNG बनाएगा, जिससे 400 गाड़ियों के CNG टैंक भरे जा सकेंगे।
बनास डेयरी और सुजुकी मोटर के सहयोग से विंचीवाड़ी में 100 MTPD क्षमता वाले नए बायो-सीएनजी प्लांट का आज उद्घाटन हो गया। इसके साथ ही, गुजरात के बनासकांठा जिले में अब बायो-सीएनजी प्लांट की कुल संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जिनकी कुल गोबर प्रोसेसिंग क्षमता बढ़कर 440 MTPD हो गई है। बताते चलें कि विंचीवाड़ी, बनासकांठा जिले के धानेरा में स्थित है।

अब रोजाना 7,950 किलो बायो-सीएनजी का होगा उत्पादन
विंचीवाड़ी में 100 MTPD क्षमता वाले नए बायो-सीएनजी प्लांट शुरू होने के बाद सभी प्लांट्स से रोजाना कुल 7,950 किलो बायो-सीएनजी और भारी मात्रा में ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उत्पादन होगा, जिनमें 108 MTPD सॉलिड फर्टिलाइजर और 336 MTPD लिक्विड फर्टिलाइजर शामिल है।

बायो-सीएनजी से चलने वाली पहली भारतीय टैक्सी को किया रवाना
इसके अलावा, गुजरात के धानेरा में बायो-सीएनजी से चलने वाली पहली भारतीय टैक्सी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। धानेरा स्थित ये बायो-सीएनजी पंप रोजाना 1.8 टन CNG बनाएगा, जिससे 400 गाड़ियों के CNG टैंक भरे जा सकेंगे।

सामान्य सीएनजी से 9 रुपये सस्ती है बायो सीएनजी
इतना ही नहीं, यहां बिकने वाली बनास सीएनजी की कीमत भी बाकी सीएनजी से काफी कम है। बनास सीएनजी की कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि दूसरी सीएनजी की कीमत 89 रुपये प्रति किलोग्राम है। धानेरा में Bio-CNG प्लांट के उद्घाटन से गाड़ी मालिकों को अच्छा-खासा फायदा होगा।

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशिशिरो सुजुकी भी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) के अध्यक्ष तोशिशिरो सुजुकी, मंत्री श्जितुभाई वाघाणी, विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, मंत्री प्रवीणभाई माली, विधायक श्मावजीभाई देसाई और जिला पंचायत प्रमुख वसंतभाई पुरोहित भी उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार ने इसी महीने गोबरधन योजना को दी थी मंजूरी
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 6 अगस्त, 2026 को 23,731 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना, गोबरधन को मंजूरी दी थी। गोबरधन योजना देश में भारी मात्रा में उपलब्ध कृषि अवशेषों, पशुओं के गोबर, गन्ने की खोई, नगरपालिका के जैविक कचरे और अन्य जैव-द्रव्यमान संसाधनों को स्वच्छ ईंधन, जैविक खाद, ग्रामीण आय और राष्ट्रीय आर्थिक मूल्य में बदलेगी।

घरेलू कंप्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन को 10 गुना बढ़ाना चाहती है सरकार
कम्प्रेस्ड बायोगैस एक रिन्यूएबल फ्यूल है जो ऑर्गेनिक वेस्ट से तैयार किया जाता है। बायोगैस को प्रोसेस कर CNG में मिलाया जाता है। इस योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य घरेलू कंप्रेस्ड बायोगैस के उत्पादन को लगभग 10 गुना बढ़ाना, बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करना और पूरे देश में एक जीवंत चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img