हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों (0.30%) की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर खुला।
Stock Market Today 26 August, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ खुला, जबकि निफ्टी 50 ने 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।
236 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स
हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों (0.30%) की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 7.40 अंकों (0.03 प्रतिशत) की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुए थे।
निफ्टी की 50 में से 25 स्टॉक्स ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल शेयर आज सबसे ज्यादा 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि, टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक समेत इन स्टॉक्स में तेजी
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.07 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.05 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.05 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.99 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.98 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.95 प्रतिशत, एसबीआई 0.91 प्रतिशत, इंडिगो 0.91 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.63 प्रतिशत, ट्रेंट 0.61 प्रतिशत, टीसीएस 0.58 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.42 प्रतिशत, आईटीसी 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.17 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.08 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.31 प्रतिशत, सन फार्मा 0.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत और बीईएल के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।



